Welcome to CMS KB

+91-891789 2020

We are open 9 am - 10pm

info@cmskb.in

You can mail us

Latest News

केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत कार्यालय पर मनाया गया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

24 Jan 2025

गुरुवार 23 जनवरी 2025 को केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत के प्रधान कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई साथ ही साथ वहां पर उपस्थित केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर यादव ने कहा कि हमें नेताजी के मार्गदर्शन में वह उनके विचारों को अपने जीवन में उतारते हुए एकता का परिचय देना चाहिए क्योंकि उन्होंने विपत्ति के समय में आजाद हिंद जैसी फौजी का निर्माण करके भारत देश को आजाद कराया इसी प्रकार से हमें भी मानव एकता की एक फौज तैयार करनी होगी जिस फौज में किसी भी प्रकार का द्वेष व इर्ष्या की भावना ना हो बल्कि मानव को मानव समझा जाए इसी कड़ी में संस्था के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सह सचिव सुशील अग्रहरी फाउंडर मेंबर नरेंद्र यादव अंकेश अनिल कुमार गुप्ता सोमेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार त्रिपाठी, हरिशंकर पांडे, अजय निषाद, तिलकधारी सिंह ,मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे

केंद्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत कार्यालय पर मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

27 Jan 2025

माहुल(आजमगढ़)। नगर के वार्ड नं0 09सुभाष चन्द्र बोस नगर अहरौला रोड पर "केन्द्रीय मानवाधिकार एवं समाज कल्याण भारत" के प्रधान कार्यालय पर 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को सुबह 09बजे पदाधिकारियों औऱ सदस्यों के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर यादव झण्डा फहरा कर तिरंगे को नमन किया। उसके बाद पदाधिकारियों व सदस्यों ने जय हिन्द' बन्दे मातरम और अमर शहीदों को नमन करते हुए नारे लगाये। इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह ने कहा कि 26जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ तब से हमें मौलिक अधिकार मिला और उस मौलिक अधिकारों औऱ कर्तव्यों का पालन हर कोई करना शुरू कर दें तो अपराध कम हो जाएंगे, और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण होगा। संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तवने कहा कि हमें विचारों की आजादी तो मिली परन्तु अभी आर्थिक रूप से आजादी नहीं मिल सकी है यह विचारणीय विषय है। अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सह सचिव सुशील अग्रहरि,नरेन्द्र यादव,अंकेश, रामाज्ञा यादव, तिलक धारी सिंह, मो0 फरहान, अब्दुर्रहीम,सोमेंद्र मिश्रा, हरिशंकर पाण्डेय,संतोष मिश्रा,डॉ0 नन्हे लाल मौर्य आदि सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे |